फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: युवकों को चरस बेचने का आरोपी रिहायशी मकान से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर हमीरपुर के तहत हमीरपुर की टीम ने 29 अप्रैल को दोसड़का के पास कार सवार तीन युवकों को 542 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया था। उसके बाद आरोपियों ने पूछताछ में कबूला की उन्होंने यह चरस खरीदी है। पुलिस ने साक्ष्यों और आरोपियों की निशानदेही पर चरस बेचने के आरोपी शंकर (62) पुत्र तांडू राम निवासी गांव डमसेहर डाक घर सोमगाड़ तहसील बालीचौकी जिला मंडी को उसके रिहायशी मकान से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया गया। यहां से उसे 18 मई तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक पदम चंद ने कहा कि मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें