फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: धर्मार्थ सर्वहित रोगी सेवा सभा भोटा ने भेंट की सीबीसी मशीन

विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोटा में सीबीसी मशीन भेंट करते धर्मार्थ सर्वहित रोगी सेवा सभा भोटा के
विज्ञापन
मशीन से एक घंटे में होंगे 60 सैंपल
विज्ञापन

सीएचसी का दर्जा मिलने पर सभा पीएचसी को देगी 50 लाख रुपये की मशीनरी : शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
भोटा (हमीरपुर)। धर्मार्थ सर्वहित रोगी सेवा सभा भोटा की ओर से वीरवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोटा में सीबीसी (पूर्ण रक्त गणना) मशीन भेंट की गई। इस मशीन से भोटा के आसपास 15 पंचायतों के हजारों लोगों को सुविधा मिलेगी। मशीन की कीमत 2,50,000 रुपये है। यह मशीन एक घंटे में 60 सैंपल करेगी। इससे मरीजों को रक्त जांच करवाने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। धर्मार्थ सर्वहित रोगी सेवा सभा भोटा के प्रधान काशीनाथ शर्मा ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की लैब में प्रतिदिन 200 के करीब ओपीडी है।
विज्ञापन

यहां पर 12 पंचायतों के हजारों लोग स्वास्थ्य जांच करवाने और अपना इलाज करने के लिए आते हैं लेकिन रक्त जांच के लिए उन्हें घंटों तक इंतजार करना पड़ता था। ऐसे में मरीजों की सुविधा के लिए सभा की ओर से सीबीसी (पूर्ण रक्त गणना) मशीन भेंट की गई है ताकि मरीजों को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि अगर सरकार भोटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा दे देती है तो धर्मार्थ सर्वहित सेवा सभा चिकित्सीय उपकरणों के लिए 50 लाख रुपये भेंट करेगी। इस मौके पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. ऋषभ कुमार, डॉ. पंकज, डॉ. नियम, धर्मार्थ सर्वहित रोगी सेवा सभा भोटा के प्रधान काशीनाथ शर्मा, सचिव अमरनाथ परवाना, उप प्रधान पंकज गुप्ता, रतन चंद शर्मा, सरदारी लाल चांगरा, रतन चंद चांगरा ,दिलीप शर्मा व दिलीप राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें