फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: गरीबों की मदद के साथ रेफल ड्रॉ में क्रेटा गाड़ी जीतने का मौका

Fri, 21 Mar 2025 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद करने वाली संस्था रेडक्रॉस सोसायटी की जिला इकाई इस बार बड़ा रेफल ड्रॉ निकालने जा रही है। इस रेफल ड्रॉ में प्रथम पुरस्कार के रूप में लग्जरी गाड़ी क्रेटा रखी गई है। 100 रुपये की कंट्रीब्यूशन स्लिप से इनाम प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा द्वितीय पुरस्कार के रूप में रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल, तृतीय पुरस्कार में दो एक्टिवा स्कूटियां, चौथे पुरस्कार में एलजी की 55 इंच की तीन एलईडी, पांचवें पुरस्कार में एलजी की चार ऑटोमैटिक वाशिंग मशीनें, छठे पुरस्कार के रूप में सैमसंग ए16 के पांच मोबाइल फोन, सातवें पुरस्कार में सात माइक्रोवेव ओवन और आठवें पुरस्कार के रूप में 10 स्मार्ट वॉच रखी गई हैं।
उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने वीरवार को इस रेफल ड्रॉ के संबंध में जिला के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने बताया कि यह ड्रॉ आठ मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य पर निकाला जाएगा। संस्था के लिए आम लोगों से अंशदान प्राप्त करने के लिए ही रेफल ड्रॉ निकाला जा रहा है। वहीं उनके लिए बड़े इनाम जीतने का भी सुनहरा अवसर है। 100 रुपये की कंट्रीब्यूशन स्लिप जिला के सभी उपमंडलों और विकास खंड कार्यालयों के माध्यम से पंचायतों तक भी पहुंचाई जाएंगी। बैठक में एडीएम राहुल चौहान, सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल, एसडीएम संजीत सिंह और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें