फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अंब और बंगाणा के पूर्व सैनिकों ने दिया साक्षात्कार

Fri, 21 Mar 2025 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
पूर्व सैनिक निदेशालय हमीरपुर में साक्षात्कार देते पूर्व सैनिक। स्रोत विभाग - फोटो : अधिकारियों के साथ बैठक करते गोसेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय।
विज्ञापन
हमीरपुर। पूर्व सैनिक निदेशालय हमीरपुर की ओर से पुलिस कांस्टेबल के 124 पदों को भरने के लिए साक्षात्कार शुरू हो गए हैं। वीरवार को ऊना जिला के पूर्व सैनिकों के साक्षात्कार लिए गए। साक्षात्कार में पूर्व सैनिकों के दस्तावेजों की जांच की गई। दस्तावेजों की जांच करने के बाद पूर्व सैनिकों का पैनल तैयार किया जाएगा, जिसके बाद चयनित पूर्व सैनिकों को सीनियोरिटी के आधार पर नियुक्त किया जाएगा। पूर्व सैनिक निदेशालय हमीरपुर की ओर से पुलिस कांस्टेबल के 124 पदों के लिए साक्षात्कार लिए जा रहे हैं। जिसमें सामान्य श्रेणी के 74, अन्य पिछड़ा वर्ग के 16, अनुसूचित जाति के 24 और अनुसूचित जनजाति के नौ पद भरे जाएंगे। पूर्व सैनिक रोजगार सेल हमीरपुर के अधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि पूर्व सैनिकों को साक्षात्कार के लिए बुलाया है। उन्होंने कहा कि वीरवार को अंब व बंगाणा के पूर्व सैनिकों के दस्तावेजों की जांच की गई। जांच के उपरांत पैनल तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें