नादौन बाजार में सिंगल यूज प्लासटिक को लेकर दुकनदारों का चालान काटते निरीक्षण टीम के अधिकारी। सं
नादौन (हमीरपुर)। नगर पंचायत नादौन के अधिकारियों की टीम ने मंगलवार को बाजार का औचक निरीक्षण किया। बाजार में कर्मचारियों को निरीक्षण करते हुए देख दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर सजाए सामने को समेटने लगे। 10 मिनट में ही सड़क पर सजा सामना हटा गया। टीम ने एक घंटे तक बाजार के प्रत्येक चौक में जाकर दुकानों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण टीम में नगर पंचायत सचिव रमन कुमार और स्वच्छता प्रभारी अक्षित सोनी, कनिष्ठ अभियंता अंशुल सहोत्रा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे। निरीक्षण टीम ने बाजार में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने पर दो दुकानदारों के 500-500 रुपये चालान काटे। उन्होंने दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक के भंडारण, वितरण और बिक्री न करने के सख्त निर्देश दिए गए।
नगर पंचायत सचिव रमन कुमार ने कहा कि बाजार में यदि कोई भी दुकानदार प्रतिबंध प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जैसे प्लास्टिक के चम्मच, चाकू, झंडे और गिलास इत्यादि का वितरण, भंडारण एवं बिक्री करते हुए पाया जाता है, तो उसका चालान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाजार में आगामी समय में भी इसी प्रकार निरीक्षण किए जाएंगे। उन्होंने दुकानदारों से सामान पीली पट्टिका के अंदर रखने का अनुरोध किया है।