फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में नियमों की अवहेलना पर दो हजार का चालान

विज्ञापन
धनेटा में शादियों में कोविड-19 नियमों के पालन की जांच करते तहसीलदार मनोहर लाल शर्मा। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
गलोड़ (नादौन)। जिला पुलिस अधीक्षक हमीरपुर की टीम ने वीरवार को गलोड़ के हटली गांव में चल रहे शादी समारोह में दबिश दी। यहां सामाजिक दूरी के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं तथा लोगों की संख्या भी 50 से ज्यादा पाई गई।
विज्ञापन

वहीं, कोविड-19 नियमों का पालना सही ढंग से नहीं किया जा रहा था। इस कारण जिला पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन की टीम ने मौके पर ही संबंधित आयोजनकर्ता को दो हजार रुपये का चालान कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कोविड-19 के चलते प्रशासन किसी तरह की ढील नहीं देना चाहता। शादी समारोह के लिए 50 व्यक्तियों के शामिल होने की अनुमति दी है। फिर भी कोई नियमों का पालन नहीं करेगा तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें