फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगलबैरी स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक का तबादला रुका

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। पीएससी जंगलबैरी में डॉक्टर के तबादले को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद सरकार ने स्थानांतरण के आदेश रद्द कर दिए हैं। ग्रामीणों ने कहा कि यहां कार्यरत डॉ. सुरेंद्र डोगरा अपनी सेवाएं बखूबी निभा रहे हैं। इसके बावजूद बिना वजह से उनके तबादले के आदेश कर दिए गए। सुजानपुर उपमंडल के तहत गत दिनों पीएससी जंगलबैरी से वहां कार्यरत चिकित्सक सुरेंद्र डोगरा का तबादला कर दिया गया था। जिस पर साथ लगती पंचायतों के जनप्रतिनिधि व भाजपा पदाधिकारियों ने विरोध जताकर प्रदर्शन किया था तथा उन्होंने 15 दिन के भीतर डॉक्टर को रिलीव न करने के साथ तबादला रद्द करने की मांग उठाई थी। डॉ. सुरेंद्र कुमार ने कहा कि बुधवार को स्थानांतरण रद्द होने के आदेश पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें