फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अवाहदेवी मंदिर में 19 से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र

Mon, 16 Mar 2026 01:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
अवाहदेवी(हमीरपुर)। जिले के प्रसिद्ध अवाहदेवी माता मंदिर इस बार चैत्र नवरात्र 19 मार्च को शुरू होंगे। नवरात्र के दौरान मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा शुरू होगी। मंदिर कमेटी ने आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से पूर्ण हो सके।
विज्ञापन

मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए विशेष आयोजन,पूजा-अर्चना और भव्य सजावट की जाएगी। मंदिर कमेटी के प्रधान रमेश चंद गुलेरिया ने बताया कि 19 मार्च वीरवार को कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत की विधिवत स्थापना होगी।
कथा में पंडित संजीव शर्मा श्रीमद्भागवत महापुराण का वृतांत सुनाएंगे। 25 मार्च बुधवार को पूर्णाहुति के साथ कथा विराम होगा। 26 मार्च वीरवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मंदिर परिसर में माता की चौकी होगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे।
विज्ञापन

आयोजन के दौरान प्रतिदिन शाम 7:30 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था रहेगी। मंदिर कमेटी ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में पहुंचकर माता का आशीर्वाद लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लंगर सुविधा के लिए कमेटी की ओर से लकड़ी और गैस सिलिंडरों की उचित व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें