फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: चैत्र मास मेले... 350 सुरक्षा कर्मियों के कंधों पर रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

Fri, 13 Mar 2026 12:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर का गेट नंबर पांच । संवाद
विज्ञापन
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर में 14 मार्च से शुरू होने वाले चैत्र मास मेलों की सुरक्षा व्यवस्था 350 जवानों के कंधों पर रहेगी। इसमें पुलिस और गृह रक्षकों के जवान तैनात किए जाएंगे। मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या को मद्देनजर रखते हुए मंदिर परिसर को पांच सेक्टरों में विभाजित किया गया है।
विज्ञापन

उपायुक्त हमीरपुर गंधर्वा राठौड़ झंडा रस्म के साथ मेलों का शुभारंभ करेंगी। झंडा रस्म पूर्वाह्न 11 बजे निभाई जाएगी। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गेट नंबर एक और पांच पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं, ताकि मंदिर में प्रवेश करने वाले श्रद्धालुओं की जांच की जा सके और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
मेला प्रबंधन के लिए प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए तहसीलदार, कानूनगो और नायब तहसीलदार स्तर के अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर ऑफिसर के रूप में तैनात किया गया है। मंदिर परिसर को पांच सेक्टरों में विभाजित किया गया है, ताकि व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित किया जा सके। एक महीने तक चलने वाले चैत्र मास के मेलों को लेकर मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। मंदिर में फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से विशेष सजावट की जाएगी। श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए गेट नंबर पांच से आने वाले यात्रियों के लिए अस्थायी लोहे की सीढ़ियां लगाई गई हैं।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर न्यास की ओर से लंगर की व्यवस्था भी की गई है। इसके अलावा विभिन्न धार्मिक संस्थाओं और श्रद्धालुओं द्वारा भी निजी लंगर लगाए जा रहे हैं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई, रंग-रोगन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पहले ही पूरी कर ली गई हैं, ताकि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके अलावा दिव्यांगों, बुजुर्गों और मरीजों की सुविधा के लिए निशुल्क टैक्सी सेवा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

कोट :

मेलों को लेकर मंदिर परिसर को पांच सेक्टर में बांटा गया है। झंडा रस्म 11 बजे होगी। मेलों के दौरान 350 सुरक्षा कर्मी तैनात किए जाएंगे। मंदिर को फूलों से सजाया जा रहा है। -स्वाति डोगरा, एसडीएम बड़सर

बाबा बालक नाथ मंदिर का गेट नंबर पांच । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें