फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर हमीरपुर में मनाया जश्न

विज्ञापन
कांग्रेस की जीत के जश्न में बड़सर के विधायक का मुंह मीठा करवाते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
नादौन/बड़सर/हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश में संपन्न हुए चारों उपचुनावों में कांग्रेस पार्टी की जीत पर जिलाभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खूब जश्न मनाया। कांग्रेस कमेटी हमीरपुर के अध्यक्ष राजेंद्र जार की अगुवाई में जिला कांग्रेस के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ताओं ने चुनाव के नतीजे आते ही हमीरपुर के गांधी चौक पर इकट्ठे होकर पटाखे चला और मिठाई बांटकर अपनी खुशी जाहिर की। जिला अध्यक्ष राजेंद्र जार ने कहा कि यह हिमाचल प्रदेश की जनता की जीत है।
विज्ञापन

वहीं, कांग्रेस की जीत पर नादौन में शहरी इकाई कांग्रेस ने धूमधाम से जश्न मनाया। इकाई अध्यक्ष शम्मी सोनी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने इंद्रपाल चौक पर पटाखे चलाए तथा आतिशबाजी की। इसके अलावा कांग्रेसियों ने मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया।
इस दौरान युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोंटी संधू ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में भी प्रदेश में कांग्रेस जीत का परचम फहराएगी। इस अवसर पर ओबीसी सैल नादौन प्रभारी राजेंद्र सोंधी, सुभाष पंडित, रिपन कपिल, राजीव भाटिया, राजीव जस्सल, बीरबल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बड़सर के विधायक आईडी लखनपाल ने कार्यकर्ताओं संग जश्न मनाया। इस दौरान मिठाई बांटी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें