फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपद्रवियों पर नजर रखने के लिए भदरोल पंचायत में लगेंगे सीसीटीवी

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन। ग्राम पंचायत भदरोल की ग्राम सभा की बैठक में लोगों ने काफी उत्साह के साथ भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता पंचायत प्रधान अनीता ठाकुर ने की। इसमें लोगों की शिकायत पर पंचायत क्षेत्र में उपद्रवियों और सार्वजनिक स्थलों पर नशा करने वालों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव पारित हुआ।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान अनीता ठाकुुर ने कहा कि भदरोल पंचायत क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर शिकंजा कसा जा सके। पंचायत प्रधान अनीता ठाकुर ने कहा कि बीपीएल में शामिल लोगों को शपथ पत्र देने के लिए कहा गया, जिसमें वे सही जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा के एजेंडा को ग्राम सभा में रखा गया तथा विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें