फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: करंट से किशोरी की मौत के मामले में मकान मालिक और नप के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की
विज्ञापन


पुलिस के मौका देखने के दौरान एक व्यक्ति फिर बिजली की चपेट में आने से घायल
वाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर हमीरपुर के तहत वार्ड नंबर दो कृष्णानगर में करंट लगने से हुई 14 वर्षीय किशोरी की मौत के मामले में मकान मालिक और नगर परिषद हमीरपुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नगर परिषद हमीरपुर और मकान मालिक की लापरवाही के कारण इस किशोरी की मौत हो गई। इसके लिए मकान मालिक को वर्ष 2010 में बिजली बोर्ड ने नोटिस भी दिया। बावजूद इसके निर्माण कार्य किया गया। ऐसे में सवाल यह उठता है कि मकान मालिक ने नोटिस के बावजूद इस तरह से कार्य करवाया और नगर परिषद हमीरपुर ने भी किस आधार पर इस व्यक्ति को मकान निर्माण कार्य के लिए एनओसी जारी किया। बिजली बोर्ड ने भी नोटिस जारी करने के बाद क्या कार्रवाई की, यह भी बड़ा सवाल है। इस सिलसिले में विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों की एसपी हमीरपुर की अगुवाई में बैठक हुई। इस समस्या के समाधान को लेकर बैठक में चर्चा हुई है।
विज्ञापन

गत दिवस ललित थापा पुत्र जसवीर थापा मूल निवासी नेपाल ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह अपनी पत्नी ललिता व दो बच्चों के साथ देशराज कपूर निवासी हाउस नंबर तीन वार्ड नंबर दो राम गली हमीरपुर के पास किराये के मकान में दो वर्ष से रह रहा है। गत दिवस जब वह काम पर गए थे तो अस्पताल से फोन आया कि बेटी की करंट लगने से मौत हो चुकी है। बाद में अपने साथियों गोपाल, बहादुर, चंद्र कुमार के साथ पुलिस को मौका दिखाने के लिए घटनास्थल पर ले गया। जब गोपाल पुलिस को बिजली के तार दिखा रहा था तो उसे भी बिजली की एचटी लाइन का करंट लग गया। पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें