फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नौहंगी के पास अनियंत्रित होकर पलटी कार, बाल-बाल बचे सवार

Sun, 09 Jun 2024 04:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
नौंहगी के पास अनियंत्रित होकर पलटी कार। संवाद
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर नौहंगी के पास शनिवार सुबह पांच बजे के करीब एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार चालक और उसका बेटा बाल-बाल बच गए हैं। कार सवार हमीरपुर से नादौन की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी एवं नौहंगी पंचायत के उप प्रधान प्रकाश चंद ठाकुर ने कहा कि सुबह वह सैर करने के लिए निकला था। इस दौरान राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर बड़ी जोर से किसी वस्तु के टकराने आवाज सुनाई दी। जब वह आवाज की दिशा में हाईवे पर पहुंचे तो एक कार सड़क पर ही पलट गई थी। दो लोग हादसाग्रस्त कार से बाहर निकलने का प्रयास कर रहे थे। हालांकि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है। उन्होंने बताया कि कार में चालक के साथ उसका 12 साल का बेटा सवार था।
उन्होंने कहा कि हादसे के बाद बतौर पंचायत प्रतिनिधि उनका सहयोग किया और क्रेन बुलाकर कार को मरम्मत के लिए वर्कशॉप में भिजवा दिया। उधर, थाना प्रभारी नादौन बाबूराम शर्मा ने कहा कि ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है। मगर हादसा हुआ तो उसकी जानकारी जुटाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें