फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आने से सैर पर निकले तीन युवक घायल

विज्ञापन
नादौन के मानपुल के पास कार की चपेट में आकर घायल हुआ युवक। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत गांव चौकी चौड़ान से मानपुल की ओर सुबह सैर कर रहे तीन युवक धनेटा की ओर जा रही कार की चपेट में आ गए। इस हादसे में युवक रविंद्र उर्फ बग्गू की टांग टूट गई। सुबह करीब छह बजे राकेश, रविंद्र और आशीष मानपुल की ओर सैर के लिए निकले तथा थोड़ी ही दूरी तय करने पर धनेटा की ओर से आ रही एक कार की चपेट में ये तीनों युवक आ गए। इस हादसे में तीनों युवकों को चोटें आई, परंतु रविंद्र को इस घटना में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंचे परिजन तीनों युवकों को नादौन अस्पताल लेकर आए। जहां पर आशीष और राकेश का इलाज चल रहा है और रविंद्र को उसकी टांगों में गंभीर चोटों के चलते उसके परिजन होशियारपुर ले गए। परिजनों के मुताबिक रविंद्र की टांग का ऑपरेशन हुआ है। इस संबंध में डॉ. बीएस राणा ने बताया कि दोनों घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है और रविंद्र को टांगों में गंभीर चोटें आई हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी नादौन प्रवीण राणा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें