फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दियोटसिद्ध में लुधियाना के श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, चार घायल

विज्ञापन
दियोटसिद्ध में दुर्घटनाग्रस्त हुई कार। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध आए लुधियाना के श्रद्धालुओं की कार शनिवार रात को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सवार चार लोगों को चोटें आई हैं। इनमें से तीन को मामूली चोटें आई हैं, जबकि एक गंभीर घायल का उपचार बड़सर अस्पताल में करवाया गया है। वहीं, सूचना न होने के कारण पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन

शनिवार रात को दियोटसिद्ध मंदिर के गेट नंबर दो से लंगर भवन की ओर जाने वाली सड़क पर यह कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही के लिए इस सड़क को प्रतिबंधित कर रखा है, लेकिन लुधियाना के इन श्रद्धालुओं की यह कार सड़क किनारे चीड़ के पेड़ से टकरा गई। गनीमत रही कि पेड़ से टकराकर कार रुक गई अन्यथा दो सौ मीटर गहरी खाई में गिरती। डीएसपी शेर सिंह ने कहा कि पुलिस को इस बारे में सूचना नहीं मिली है। मामला दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें