फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एनएच पर कोहली में ट्रक से टकराई कार, बाल-बाल बचे सवार

विज्ञापन
मटौर-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग-103 के तहत हमीरपुर के कोहली क्षेत्र में क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। मटौर-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग-103 के तहत हमीरपुर के कोहली क्षेत्र में ट्रक और कार की जोरदार टक्कर हो गई। कार सीधे ट्रक के डीजल टैंक से जा टकराई, जिससे जहां डीजल टैंक फट गया। वहीं, कार को भी काफी नुकसान हुआ है। कार में चार लोग सवार थे। सभी सुरक्षित हैं। एनएच मार्ग के बीच पड़ा हुआ गड्ढा इस दुर्घटना का कारण बना है। गड्ढे से बचने के लिए ट्रक चालक ने ट्रक को थोड़ा सा सड़क मार्ग की तरफ मोड़ा, तभी यह हादसा पेश आ गया। हादसे के बाद मौके पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। करीब पौना घंटा इस मार्ग पर सफर करने वाले अन्य वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग बता रहे हैं कि यहां पर दो दर्जन से अधिक ऐसे ही हादसे इस गड्ढे की वजह हो चुके हैं।
विज्ञापन

संबंधित विभाग जानबूझ कर अनजान बना हुआ है। आखिर क्यों एक गड्ढे की मरम्मत करने में विभाग असमर्थ नजर आ रहा है। मंगलवार को ट्रक हमीरपुर से भोटा की तरफ जा रहा था। वहीं एक कार भोटा क्षेत्र से हमीरपुर की तरफ जा रही थी। कोहली क्षेत्र में मोड़ पर पड़े गड्ढे की वजह से यह हादसा पेश आ गया। ट्रक व कार की टक्कर से दोनों ही वाहनों को हजारों रुपये की क्षति पहुंची है। हादसे के बाद यहां वाहनों का लंबा जाम लग गया। हालांकि, शाम तक मामला पुलिस में दर्ज नहीं करवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें