फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉटरी के नाम पर साढ़े चौहद लाख उड़ाने वाले दो लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों को लॉटरी के नाम पर ठगने वाले दो युवकों को हमीरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी युवकों को हमीरपुर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 24 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। मुख्य आरोपी संदीप कुमार को हैदराबाद की साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र बड़सर के तहत आते गांव सुहारी के रहने वाले सोमदत्त ने धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस थाना बड़सर में मामला दर्ज करवाया था। सोमदत्त ने बताया कि उन्होंने एक ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करने वाले कंपनी की वेबसाइट से कैमरा मंगवाया था। कैमरे में खराबी आने के चलते उसे वापस कंपनी को लौटा दिया गया। जिसके बाद उसे लगातार मेसेज आने शुरू हो गए। उन्होंने कंपनी द्वारा दिए गए अकाउंट नंबर पर 14.42 लाख रुपये जमा करवा दिए लेकिन न तो संबंधित व्यक्ति ने पैसे वापस किए और न ही इनाम राशि। जिसके बाद उन्होंने बड़सर पुलिस थाना में इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के बाद पुलिस ने मेसेज और कॉल करने वाली कंपनी से संपर्क किया तो वह दिल्ली की एक कंपनी निकली। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले मेें बिहार के रहने वाले विकास कुमार और उत्तरप्रदेश के रहने वाले तौसीफ अहमद को गिरफ्तार किया। उन्होंने पूछताछ में बताया कि इस मामले का असली मास्टरमाइंड बिहार का रहने वाला संदीप कुमार है, जो हैदराबाद पुलिस की गिरफ्त में है। पूछताछ में पता चला है कि यह लोग 25 से अधिक फर्जी वेबसाइट बना चुके हैं। बड़सर पुलिस की एक टीम मुख्य आरोपी संदीप कुमार को हमीरपुर लाने के लिए हैदराबाद रवाना हो गई है। उधर, पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि लाखों की ठगी करने वाले दो आरोपियों को हमीरपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को 24 जनवरी तक अदालत से पुलिस रिमांड में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें