पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मौत के कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा पता
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर हमीरपुर के तहत बुधवार को गांव चुनाहल, डाकघर अमरोहा में पूर्व सैनिक अपने घर के बाथरूम में मृत अवस्था में मिला है। सूचना पर हमीरपुर पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान संतोष कुमार (45) पुत्र ज्ञान चंद निवासी गांव चुनाहल, डाकघर अमरोह, तहसील व जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।
पुलिस की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। शव पर कोई भी चोट का निशान नहीं पाया गया। सैनिक 2014 में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुआ था। उसकी एक 13 साला की बेटी है। व्यक्ति की पत्नी बीमार है जाे मायके गई थी। वह घर पर अकेला था और बुधवार सुबह सैनिक की मां ने उसे बाथरूम में बेसुध पड़े हुए देखा। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। अभी तक मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस अधीक्षक पदम चंद ने कहा कि मामले की छानबीन जारी है।