फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला परिषद और बीडीसी के लिए रिकॉर्ड नामांकन

Thu, 17 Dec 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला हमीरपुर में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के लिए तीन दिनों में रिकॉर्ड नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। जिले में जिला परिषद की 18 सीटों के लिए 100 लोगों ने विभिन्न वार्डों से उम्मीदवारी ठोकी है। जबकि पंचायत समिति के 175 वार्डों के लिए तो नामांकन का यह आंकड़ा 500 के पार हो गया है।
विज्ञापन


यहां पंचायत समिति के लिए कुल 534 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं। जिले की 229 ग्राम पंचायतों में प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य के लिए भी खूब खिचड़ी पकने वाली है। चूंकि इन तीनों पदों के लिए जिले के सभी छह विकास खंडों से नामांकन की संख्या डेढ़ से ऊपर चली गई है। वीरवार को नामांकन का तीसरा व आखिर दिन था। इस दिन सबसे अधिक नामांकन पत्र प्राप्त हुए।

मिनी सचिवालय हमीरपुर में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के नामांकन के लिए तो दावेदार बाजे-गाजे के साथ सड़कों पर नजर आए। कुछेक ने तो बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल कर शक्ति प्रदर्शन का एहसास करवाने में भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन


नामांकन प्रक्रिया पूरी होते ही जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य, प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य के प्रत्याशी ने अपने-अपने इलाके में जोर-शोर के साथ चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। मतदाताओं को रिझाने के लिए लुभावने वायदे कर रहे हैं। कुछेक रास्तों को पक्का करने तो कुछ बीपीएल परिवार में लोगों को शामिल करने के सपने दिखाने लगे हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें