फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में बनेगी कैंसर केयर यूनिट, 100 बिस्तर की होगी सुविधा

Tue, 12 Mar 2024 11:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुन। निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज जोलसप्पड़ में कैंसर केयर यूनिट भी स्थापित की जाएगी। भविष्य में कैंसर के मरीजों को अपने गृह जिला में ही उपचार की सुविधा मिलेगी। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज जोलसप्पड़ में कैंसर केयर यूनिट दूसरे फेज में बनाई जाएगी। इसमें 100 बिस्तरों की सुविधा होगी।
विज्ञापन

370 करोड़ रुपये की लागत से इस मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है, ताकि भविष्य में मरीजों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं अपने गृह जिला में मिलें। ऐसे में इस मेडिकल कॉलेज में कैंसर केयर यूनिट बनाने की भी योजना है, जिसमें 100 बिस्तरों की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा अकादमिक ब्लॉक, आपातकालीन वार्ड आदि भी सुविधा भी इस मेडिकल कॉलेज में मिलेगी।
वर्तमान में कैंसर के मरीजों का पूरी तरह से इलाज हमीरपुर में नहीं हो पाता है। कैंसर मरीजों को आईजीएमसी शिमला या पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया जाता है। इससे मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मगर अब मरीजों को एक ही परिसर में सारी सुविधाएं उपलब्ध करवाने की तैयारी है।
विज्ञापन

उधर, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि इस निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में कैंसर केयर यूनिट स्थापित होगी जिससे लोगों को यहीं पर बेहतरीन इलाज मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें