फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मसयाणा में मलबे की चपेट में आने से बची बसें

Thu, 20 Aug 2026 01:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नाल्टी-हमीरपुर सड़क पर मसयाणा के पास बुधवार को एचआरटीसी और निजी स्कूल बस मलबे की चपेट में आने से बाल-बाल बचीं। कोहली-चीलबाल फोरलेन निर्माण के लिए की गई पहाड़ की कटिंग अब बरसात में खतरा बन गई है।
विज्ञापन

मसयाणा चौक के पास 90 डिग्री की सीधी कटिंग से मलबा लगातार सड़क पर गिर रहा है। यहां व्हीकल ओवरपास के निर्माण के लिए सड़क के ऊपरी और निचले हिस्से में कटिंग की गई है। पुराने सड़क मार्ग को काटकर अस्थायी सड़क बनाई गई है, लेकिन बारिश में मलबा गिरने से हादसे का खतरा बना हुआ है।
स्थानीय लोगों ने संवेदनशील स्थान पर सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है। लोक निर्माण विभाग हमीरपुर के अधिशाषी अभियंता दीपक कपिल ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है और निगरानी के लिए एक कर्मचारी तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें