फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: तकनीकी खराबी से 25 मिनट देरी से रवाना हुई सुजानपुर रूट की बस

Thu, 12 Nov 2026 01:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हमीरपुर बस अड्डे से सुजानपुर के लिए चलने वाली बस मंगलवार रात करीब 25 मिनट देरी से रवाना हुई। बस में तकनीकी खराबी आने के कारण यात्रियों को बस अड्डे पर इंतजार करना पड़ा। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

हमीरपुर बस अड्डे से सुजानपुर के लिए बस रात 8:20 बजे निर्धारित समय पर रवाना होती है। मंगलवार रात को भी यात्री समय पर बस अड्डे पहुंच गए थे और बस के इंतजार में बैठे रहे, लेकिन तकनीकी खराबी के चलते बस समय पर रवाना नहीं हो सकी।
इसके चलते यात्रियों को करीब 25 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। बस रात करीब 8:44 बजे हमीरपुर बस अड्डे से सुजानपुर के लिए रवाना हुई। यात्री प्रकाश, राजेश आदि ने बताया कि निगम की बसों में तकनीकी खराबी आने का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने निगम प्रबंधन से मांग की कि बसों का संचालन निर्धारित समय पर सुनिश्चित किया जाए, ताकि यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी न हो।एचआरटीसी हमीरपुर मंडल के मंडलीय प्रबंधक राज कुमार पाठक ने बताया कि समस्या उनके ध्यान में आई है। बस को तुरंत रवाना कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें