हमीरपुर। सदर थाना के अंतर्गत दोसड़का में एक बस चालक ने कार को टक्कर मार दी है। हादसा बस चालक की लापरवाही से हुआ है।
पुलिस ने कार चालक की शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। कुलवीर परमार पुत्र कर्ण सिंह निवासी गसौता ने शिकायत दर्ज करवाई है कि बुधवार सुबह करीब पौने 10 बजे वह अपनी गाड़ी में घर से दोसड़का जा रहा था। दोसड़का के समीप बड़ू की तरफ से एक निजी बस ने उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी।
हादसा बस चालक के लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण हुआ है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी अजय बौद्ध ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।