फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति पर लगाया चोरी का आरोप

Wed, 02 Dec 2015 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना के अंतर्गत प्रताप नगर निवासी ने एक व्यक्ति पर चोरी की मंशा से घर में घुसने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सफी मुहम्मद पुत्र भागीदीन निवासी बाहल डाकघर चौकी जम्बाला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह प्रताप नगर में किराये के मकान में रहता है। बुधवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे वह कमरे के बाहर खड़ा था तभी कमरे में किसी के होने की आवाज सुनाई दी। जब वह कमरे के अंदर जाने लगा तो कमरे में शिव कुमार पुत्र गौरी शंकर निवासी देरू तहसील खुंडियां जिला कांगड़ा चोरी करने की नीयत से इसके किराये के कमरा में घुसा था। उसे पकड़कर इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  उधर, एसपी अजय बौद्ध ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें