नादौन(हमीरपुर)। उपमंडल के साथ सटे ठेहड़ा गांव में बाइक सवार को बचाते समय एक टैंपो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गया है। हादसे में टैंपो में सवार दंपति घायल हो गया है।
घायलों को निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दे दिया गया है। घायल दंपति टैंपो में सवार होकर मझीण जा रहे था। जैसे ही ठेहड़ा में डीएवी स्कूल के पास पहुंचे तभी सामने से तेज गति से आ रही बाइक को बचाते हुए सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। पेड़ से टकराने के बाद टैंपो सड़क पर पलट गया है।
टैंपो को घायल ज्योति प्रकाश चला रहा था जबकि उसकी पत्नी भी टैंपो में सवार थी। घायलों का निजी अस्पताल में उपचार दे दिया गया है। दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। उधर थाना प्रभारी ज्वालामुखी शंकर सिंह चंदेल का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। छानबीन जारी है।