फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण के दो साल बाद ही जर्जर हुआ कॉलेज लाइब्रेरी भवन

Tue, 04 Apr 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर का लाइब्रेरी भवन निर्माण के दो वर्ष बाद ही जर्जर हालत में पहुंच गया है।
विज्ञापन


दो वर्ष पहले साढ़े पांच करोड़ की लागत से यह लाइब्रेरी एवं परीक्षा भवन बन कर तैयार हुआ था। जिसका उद्धाटन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने किया था। भवन की सजावट में लगे यूनी स्टोन उखड़ कर गिरना शुरू हो गए हैं। जिस कारण भवन के आस पास बैठने वाले छात्रों के घायल हाने का अंदेशा बना रहता है।

वहीं भवन की खिड़कियों पर लगे शीशे भी हवा के दबाव के कारण स्वयं ही टूट रहे हैं। वहीं भवन के अंदर सीलिंग पर लगी थर्मोकोल टाइलें भी घटिया स्तर की हैं जो उखड़ना शुरू हो गई हैं। भवन का प्लास्टर भी उखड़ना शुरू हो गया है। दीवारों पर दरारें आ गई हैं। लाइब्रेरी की होती खस्ताहालत को देखकर कॉलेज प्रबंधन ने कई बार लोनिवि को लिखित रूप से भवन की मरम्मत करने की मांग भी की है, लेकिन विभाग ने समस्या का समाधान नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं छात्र संगठनों सहित अन्य छात्रों ने भी कालेज प्रबंधन से भवन की मरम्मत करवाने की मांग की है। उधर प्रधानाचार्य एचएस जंवाल का कहना है कि लाइब्रेरी की मरम्मत के लिए विभाग को कई बार लिखित रूप से शिकायत की गई है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें