फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बजट स्वीकृत, टेंडर प्रक्रिया में फंसा ‘विकास’

Tue, 27 Aug 2024 10:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के पद के रिक्त होने के कारण कई पंचायतों में स्वीकृत बजट के बावजूद विकास कार्य लटक गए हैं। एक ओर जहां पटेरा पंचायत के भवन निर्माण के लिए एक करोड़ 14 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, वहीं दूसरी ओर जौड़े अंब पंचायत के जीर्णोद्धार के लिए भी राशि मंजूर हो चुकी है, लेकिन इन परियोजनाओं की टेंडर प्रक्रिया और निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन

पटेरा पंचायत के उप प्रधान कुलदीप सिंह, राकेश कुमार और सुमित्रा ने बताया कि चार साल पहले नव निर्मित पंचायत का भवन बनाने के लिए राशि स्वीकृत की गई थी और भूमि का चयन भी कर लिया गया था। हालांकि, खंड विकास अधिकारी के पद के रिक्त होने और उपचुनावों के चलते टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। इस कारण से पंचायत भवन का निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हो पाया है।
इसी तरह, जौड़े अंब पंचायत के प्रधान रजनी पीला ने बताया कि पंचायत के भवन के जीर्णोद्धार के लिए भी राशि स्वीकृत की गई है, लेकिन बीडीओ के पद की कमी के कारण निर्माण कार्यों में भी देरी हो रही है। पंचायतों में विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाने में भारी कठिनाई उत्पन्न हो रही है। पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार से अनुरोध किया है कि जल्द से जल्द विकास खंड बिझड़ी में खंड विकास अधिकारी की नियुक्ति की जाए, ताकि रुके हुए विकास कार्यों को समय पर पूरा किया जा सके और स्थानीय लोगों को सही समय पर लाभ मिल सके।
विज्ञापन

उधर, कार्यकारी एसडीएम बड़सर तहसीलदार बिझड़ी संदीप चंदेल ने बताया कि रिक्त पद के बारे में रिपोर्ट निदेशालय को भेज दी गई है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जैसे ही नई नियुक्ति होगी, विकास कार्यों को शीघ्रता से पूरा किया जाएगा और सभी पंचायतों में समान रूप से विकास कार्य शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें