फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में प्रियंका ने जीता स्वर्ण पदक

Tue, 27 Aug 2024 08:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में विजेता रहे प्रतिभागियों को सम्मनित करते हुए। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता सोमवार को एक निजी स्कूल में आयोजित की गई। इसमें सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में लगभग 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया और जिन्होंने अपने योग कौशल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यातिथि प्रधानाचार्य घनश्याम चौधरी ने किया। इस मौके पर जिला योगासन खेल संघ हमीरपुर की अध्यक्ष स्वाति शर्मा ने आयोजकों का धन्यवाद किया और सभी प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं दीं। लड़कियों की जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता मे निधि डोगरा ने स्वर्ण पदक जीता है।
इसके अलावा दिशा डोगरा ने रजत, जबकि साई कृति ने कांस्य पद अपने नाम किया। लड़कों के जूनियर वर्ग में यशोवर्धन अत्री ने स्वर्ण, उत्कर्ष डोगरा ने रजत और आयूष ने कांस्य पदक जीता। लड़कियों के सीनियर वर्ग में प्रियंका ने स्वर्ण, कमलेश ने रजत और पूर्वी ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान संघ की सचिव प्रवीना और संरक्षक अजय शर्मा भी मौजूद रहे, जिन्होंने बच्चों का हौसला बढ़ाया और उन्हें उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें