फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर शहर में दो दिन से बीएसएनएल सेवा ठप

Mon, 04 Jul 2016 06:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
BSNL - फोटो : demo pics
विज्ञापन
जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में रविवार से बीएसएनएल सेवाएं ठप पड़ी रहीं। इससे उपभोक्ताओं को जरूरी कामकाज निपटाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के अलावा सलासी, नादौन चौक, पक्का भरो, दोसड़का सहित अन्य स्थानों में लैंडलाइन और ब्राडबैंड सेवा ठप रहीं।
विज्ञापन


ऐसे में बीएसएनएल उपभोक्ताओं को मजबूरन अन्य निजी कंपनियों की सेवाओं का सहारा लेना पड़ा। सोमवार दोपहर 11 बजे के बाद लैंडलाइन नंबर से फोन करने पर संपर्क नहीं हो पा रहा था।

उपभोक्ता पीसी शर्मा, विनोद कुमार, सुरेश कुमार, नीरज, शैलेंद्र, राकेश, नीरज कुमार, प्रमोद कुमार, सुभाष चंद, जयराम, अजय कुमार ने बताया कि दोपहर बाद से लैंडलाइन नंबर से फोन डायल करने पर संपर्क नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन


बार-बार नंबर डायल करने पर भी दूसरी ओर से कोई कॉल रिसीव नहीं कर पा रहा था। लैंडलाइन और मोबाइल नंबर पर भी संपर्क नहीं हो पाया। उन्होंने बताया कि सोमवार को ब्रांडबैंड सेवा ठप रहने से कार्यालयों में भी कामकाज प्रभावित हुए।

शाम चार बजे तक यह समस्या बनी रही। सबसे अधिक परेशानी बैंकों और साइबर केंद्र संचालकों को हुई। लोगों को पैसे के लेन-देन में भी परेशानी ढेलनी पड़ी जबकि साइबर केंद्र संचालकों को इंटरनेट सेवा ठप होने पर आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं ने निगम की कार्यप्रणाली पर रोष जताते हुए निकट भविष्य में ऐसी समस्या के स्थायी हल की मांग की है।

बीएसएनएल के जेटीओ कपिल कुमार का कहना है कि उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आई तो समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें