फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: लाखों रुपये के आक्सीजन प्लांट की पिंजरे में फूल रही सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
आपात स्थिति में मरीजों के साथ रखे जा रहे ऑक्सीजन सिलिंडर
विज्ञापन

बड़सर अस्पताल में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का नहीं हो पाया इस्तेमाल
2021 में बड़सर अस्पताल में स्थापित हुआ था ऑक्सीजन प्लांट
अस्पताल में 450 के करीब है ओपीडी, आपात स्थिति में मरीजों को हमीरपुर किया जाता है रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़सर (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल बड़सर में लाखों रुपये की लागत से स्थापित ऑक्सीजन प्लांट की खुद पिंजरे में सांस फूल रही है। साढ़े तीन साल पहले अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं के मद्देनजर स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का आज दिन तक इस्तेमाल नहीं हो पाया है। आपात स्थिति में मरीजों को ऑक्सीजन सिलिंडरों के साथ वार्डों में दाखिल किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल में प्लांट को स्थापित करते समय हर वार्ड तक ऑक्सीजन की सुविधा मुहैया करवाई गई थी ताकि आपात स्थिति में मरीजों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। धरातल पर प्लांट से सप्लाई का कार्य शून्य है। मरीजों को ऑक्सीजन सप्लाई देने के लिए विभाग की ओर से अस्पताल में तकनीशियन की नियुक्ति नहीं की गई है। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। अस्पताल में प्रतिदिन 450 के करीब ओपीडी है। चार दर्जन पंचायतों के साथ ऊना और बिलासपुर जिले की सीमा के साथ लगते गांवों के लोग भी स्वास्थ्य जांच और बीमारियों का उपचार करवाने के लिए बड़सर अस्पताल में पहुंचते हैं लेकिन मरीजों को अस्पताल में सभी सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। स्थानीय लोगों पिंगला देवी, सीमा, नितिन, प्रदीप, सुरेंद्र, सुजाता, युद्धवीर, रमन, रविंद्र, सुमित्रा आदि ने कहा कि बड़सर अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट 2021 में स्थापित किया गया। 2022 मार्च में बिझड़ी के ताल स्टेडियम में जनसभा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इसका उद्घाटन किया था। इसके बाद जून में इस ऑक्सीजन प्लांट को शुरू करके सीधा अस्पताल के वार्डों में बेड पर ऑक्सीजन पहुंचे, इसका प्रबंध किया गया था। लेकिन, प्लांट स्थापित होने के बाद विभाग की ओर अस्पताल में तकनीशियन की नियुक्ति नहीं की गई। इससे लाखों की लागत से स्थापित ऑक्सीजन प्लांट धूल फांक रहा है। आपात स्थिति में अस्पताल प्रशासन की ओर से मरीजों को हमीरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया जाता है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से ऑक्सीजन प्लांट को शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन

ब्यान:
अभी तक अस्पताल में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट को शुरू नहीं किया जा सका है। प्लांट को संचालित करने के लिए तकनीशियन की आवश्यकता होती है। अस्पताल में कोई भी तकनीशियन नियुक्त नहीं है। ऐसे में ऑक्सीजन प्लांट को शुरू नहीं किया जा सका है। इस संदर्भ में सरकार को लिखकर भी भेजा गया है।
विज्ञापन

बृजेश शर्मा, खंड स्वास्थ्य अधिकारी, उपमंडल बड़सर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें