फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैड़ में दो घरों के ताले तोड़ हजारों के गहनों पर हाथ साफ

विज्ञापन
हमीरपुर के मैड़ गांव में चोरों ने खंगाली अलमारी। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। पुलिस सहायता कक्ष भोटा के तहत पड़ते मैड़ गांव में शनिवार रात को चोरों ने दो घरों के ताले तोड़ हजारों रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर लिया है। इस चोरी के दौरान चोरों को एक घर में तो गहने मिल गए, लेकिन दूसरे घर में उन्हें कोई उपयोग योग्य वस्तु न मिलने के कारण वह वहां से लौट गए। हालांकि, दूसरे मकान वालों ने भी चोरी होने की आशंका जताई है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रवीण वाला पत्नी राजेंद्र कुमार के घर से शनिवार रात को चोरों ने हजारों रुपये के गहने चुरा लिए। वारदात के समय परिवार सदस्य ऊपरी मंजिल पर सोए हुए थे, जबकि चोरों ने निचली मंजिल का दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसकर अलमारी में रखे गहनों पर हाथ साफ कर लिए। इस दौरान चोरों ने दो हजार की नकदी भी उड़ा ली।
यह मकान दो भाइयों के हैं। चोरी का पता रविवार सुबह तब चला जब परिवार सदस्य स्कूटी निकालने के लिए नीचे आए और दरवाजे को खुला पाया। जब परिजनों ने अंदर जाकर देखा तो अलमारी भी खुली थी और सामान बिखरा था। पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज भी जांची जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें