फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज त्रिदेव सम्मेलन में लोकसभा चुनाव पर मंथन

विज्ञापन
भोरंज में त्रिदेव सम्मेलन में भाग लेते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। भाजपा मंडल भोरंज के अध्यक्ष अशोक ठाकुर की अध्यक्षता में रविवार को त्रिदेव सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से संसदीय क्षेत्र के पूर्णकालिक विस्तारक के रूप में अमित शर्मा उपस्थित रहे। इनके साथ भोरंज विधानसभा क्षेत्र के विस्तारक अभिषेक चंदेल, दोनों पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमान, कमलेश कुमारी, जिला अध्यक्ष भाजपा हमीरपुर देशराज शर्मा, भोरंज विधानसभा के सभी बूथ अध्यक्ष, बीएलए, ग्राम केंद्र अध्यक्ष, सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन



अमित शर्मा ने कहा कि अनुराग सिंह ठाकुर को भारी मतों से जितवाने के लिए कमर कस लेनी चाहिए। कांग्रेस की झूठी गारंटी और झूठे वादों को घर-घर जाकर बताएं और मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का खूब प्रचार करना चाहिए। जिलाध्यक्ष देशराज शर्मा ने कहा कि एकजुट होकर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को पांचवीं बार जीत दिलवाने के लिए कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें