फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च विद्यालय लोहाखर में किशोरियों के खून की जांच

विज्ञापन
लोहाखर स्कूल में छात्राओं के रक्त की जांच करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। स्वास्थ्य खंड टौणीदेवी के अंतर्गत राजकीय उच्च विद्यालय लोहाखर में मंगलवार को किशोर स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया। इसमें स्वास्थ्य शिक्षक कमल मनकोटिया ने उपस्थित सभी किशोरियों को संपूर्ण स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। किशोरों का स्वास्थ्य भी जांचा।
विज्ञापन

किशोरियों के खून की जांच, वजन और लंबाई का माप भी किया गया। करीब 12 छात्राओं में खून की कमी पाई। संतुलित आहार, सेनेटरी पैड के सही उपयोग, किशोरावस्था में शारीरिक बदलावों की संपूर्ण जानकारी दी। स्वास्थ्य शिक्षक ने नशे से दूर रहने तथा नशे के दुष्प्रभाव के बारे में भी जानकारी दी। ग्रीष्मऋतु में होने वाली बीमारियों पीलिया, हैजा, डेंगू तथा अन्य रोगों की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ।
भाषण में भार्गव ठाकुर प्रथम, नैना द्वितीय और अर्चना तृतीय स्थान पर रही। प्रश्नोत्तरी में नितिन और रजत प्रथम, साक्षी और आंचल द्वितीय स्थान जबकि पुष्पा और कशिश तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर स्वास्थ्य पर्यवेक्षक मदन लाल, स्वास्थ्य कार्यकर्ता अजय कुमार, नीरज तथा शीला उपस्थित रहे। मुख्य अध्यापक राजीव कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का स्वागत किया तथा भविष्य में भी ऐसी गतिविधि करवाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें