फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा हर बूथ पर 370 अधिक मत हासिल करने का लक्ष्य लेकर विपक्ष को करेगी ध्वस्त : अनुराग

विज्ञापन
भाजपा हमीरपुर मंडल के त्रिदेव सम्मेलन में संबोधित करते केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर। (संवा
विज्ञापन
भाजपा हमीरपुर मंडल का हुआ त्रिदेव सम्मेलन, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने की सम्मेलन की शुरुआत
विज्ञापन

कहा, दो बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद भाजपा ने लहराया था जीत का परचम
संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी को अंजाम देते हुए त्रिदेव सम्मेलन की शुरुआत कर दी है। हमीरपुर मंडल में शनिवार को त्रिदेव सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें 300 से अधिक बूथ पालक, बूथ अध्यक्ष और बीएलए मौजूद रहे। पहले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पार्टी के लिए त्रिदेव चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। जिस तरह से केंद्र की मोदी सरकार ने धारा 370 को हटाने का काम किया था, उसी तर्ज पर भाजपा हर बूथ पर 370 अधिक मत हासिल करने का लक्ष्य लेकर विपक्ष को ध्वस्त करेगी। लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से किए जा रहे जीत के दावे पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि दो बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद भाजपा ने जीत का परचम लहराया था और इस बार भी पार्टी चारों सीटें जीतेगी। कांग्रेस पार्टी के झूठ को अब हिमाचल की जनता जान चुकी है और उनके झूठे वादों से त्रस्त आ चुकी है ।
विज्ञापन



राहुल गांधी की ओर से उत्तर प्रदेश के युवाओं पर दिए गए नशे के बयान पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी खुद अपने होश खो बैठे हैं और उन्हें खुद पता नहीं होता कि वह क्या बयां कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश की जनता ने नेहरू गांधी परिवार की चार पीढ़ी को जीत दिलवाकर उनका मान सम्मान बढ़ाया था, वहीं राहुल गांधी उनके मान-सम्मान को ठेस पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केरल से चुनाव जीतने के बाद भी राहुल गांधी ने अमेठी की जनता के बारे में जो कुछ कहा था वह सब जानते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हाल इस बार यूपी में बुरा होने वाला है और एक भी सीट कांग्रेस वहां नहीं जीतेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें