फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भाजपा ने गारली चौक से बड़सर चौक तक निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों में देशभक्ति का जोश भरने के लिए शुरु की गई यात्रा : लखनपाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बिझडी(हमीरपुर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को भाजपा इकाई बड़सर ने गारली से बड़सर चौक तक हर घर तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


बड़सर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश की आन बान और शान के लिए कुर्बान होने वालों को नमन करने का मौका देता है। विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया है। घर-घर तिरंगा फहराकर हमें स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति नमन की भावना को सुनिश्चित करना चाहिए। तिरंगा हमें राष्ट्र के प्रति समर्पित और राष्ट्र सेवा की भावना को बताता है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराना है। लोगों में देशभक्ति की भावना और जोश भरने के लिए यह यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें