फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सिविल अस्पताल नादौन का 37.81 लाख रुपये का सालाना बजट पारित

विज्ञापन
सिविल अस्पताल नादौन की रोगी कल्याण समिति बैठक की अध्यक्षता करतीं एसडीएम व अन्य अधिकारी। संवा
विज्ञापन
24 घंटे खुली रहें दवाइयों की दुकानें, विभाग को भेजा जाएगा प्रस्ताव
विज्ञापन

आरकेएस की बैठक में बिजली, पानी, अस्पताल में सुरक्षा गार्ड समेत अन्य स्टाफ की व्यवस्था बारे भी हुई चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी
रंगस नादौन (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल नादौन की रोगी कल्याण समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता समिति अध्यक्ष एवं एसडीएम नादौन अपराजिता चंदेल ने की। इसमें बिजली, पानी और पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा गार्ड, अस्पताल में रात्रि सुरक्षा गार्ड, अस्पताल के नए भवन में पानी की लीकेज ठीक करने की व्यवस्था के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। खंड चिकित्सा अधिकारी नादौन डॉ. केके शर्मा ने कहा कि रोगी कल्याण समिति की मीटिंग में सभी जरूरी विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। मीटिंग में वर्ष 2024 व 2025 के लिए 37 लाख 81 हजार रुपये का सालाना बजट भी पारित किया गया।
विज्ञापन



जब इसका दर्जा सामुदायिक अस्पताल का था, उसी के आधार पर आज तक यहां पर स्टाफ समेत अन्य सुविधाएं मिल रही हैं। अब अस्पताल का दर्जा बढ़ाकर सिविल अस्पताल हो गया है। इसलिए उसी के तहत इस अस्पताल में सुविधाओं का होना अति आवश्यक है। इसे लेकर भी अतिरिक्त विशेषज्ञ चिकित्सक व अन्य स्टाफ की व्यवस्था करने के बारे भी चर्चा हुई। इसके लिए मांग के अनुसार एक प्रस्ताव सरकार को भेजने के बारे में रोगी कल्याण समिति की बैठक में सहमति बनी। अस्पताल में सिविल सप्लाई की दवा दुकानें चौबीस घंटे खुली रहें और इसके किराये में बढ़ोतरी हो, इस विषय में विभाग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। बैठक के दौरान समिति की सदस्य सचिव डॉ. सविता राणा, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक राजकुमार के अलावा नगर पंचायत अध्यक्ष शम्मी व लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग व शिक्षा विभाग के अतिरिक्त खंड स्तर के अन्य सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें