फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सुधीर और राजेंद्र राणा पर एफआईआर के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी भाजपा

Mon, 10 Aug 2026 01:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर/सुजानपुर। भाजपा मंडल शहरी हमीरपुर अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा, मंडल महामंत्री राजेश ठाकुर और तेन सिंह बन्याल ने भाजपा विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ दर्ज एफआईआर को कायरतापूर्ण, बेबुनियाद और राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई करार दिया।
विज्ञापन

श्रीपाल शर्मा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले भाजपा नेताओं को दबाने के लिए पुलिस व प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग कर रही है।
उन्होंने कहा कि सुधीर शर्मा लगातार सरकार के कथित भ्रष्टाचार और जनविरोधी कार्यों को जनता के सामने उठा रहे हैं। यदि एफआईआर को राजनीतिक प्रतिशोध के हथियार के रूप में इस्तेमाल किया गया तो भाजपा सड़कों पर उतरकर विरोध करेगी।
विज्ञापन

वहीं, सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष जसवंत ठाकुर ने कहा कि राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने का सिलसिला लोकतंत्र की भावना के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम जनहित के मुद्दे उठाना और सरकार से सवाल करना है।
उन्होंने हिमाचल प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा के खिलाफ सुजानपुर थाने में दर्ज एफआईआर को भी इसी राजनीतिक मानसिकता का उदाहरण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें