सुजानपुर (हमीरपुर)। जिला परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर एक बीड़ बगेहड़ा उपचुनाव के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी प्रवीण ठाकुर ने बुधवार को नामांकन पत्र भर दिया। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सुजानपुर डॉ. रोहित शर्मा के समक्ष प्रवीण ठाकुर ने नामांकन पत्र भरा है। इस मौके पर उनके साथ भाजपा मंडल सुजानपुर के मंडल अध्यक्ष विक्रम राणा मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि गारंटियों के बलबूते सत्ता में आई सुक्खू सरकार की अब अपनी कोई गारंटी नहीं है। भाजपा इस उपचुनाव को जीतकर सुक्खू सरकार की जनविरोधी नीतियों का करारा जवाब देगी। वहीं, उपचुनाव में प्रत्याशी प्रवीण ठाकुर ने कहा कि भाजपा को आम जनता का समर्थन है और जनता कांग्रेस सरकार से दुखी है। भाजपा बीड़ बगेहड़ा उपचुनाव जीतेगी। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष बलदेव सिंह, मंडल महामंत्री जगन कटोच, मंडल महामंत्री अनिल कौशल, मंडल मीडिया प्रभारी सुधीर भटनागर, पूर्व बमसन ब्लॉक समिति उपाध्यक्ष रणजीत सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष सरोज कुमारी इत्यादि मौजूद रहे।