फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरडीजी बंद होने का भाजपा सांसदों ने नहीं किया विरोध : सुमन

Sat, 14 Feb 2026 12:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। मीडिया को दिए बयान में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने बताया कि मनरेगा बचाओ संघर्ष संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं को जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी में जगह दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आरडीजी को बंद करने के निर्णय पर भाजपा के सांसदों की ओर से कोई भी विरोध नहीं किया गया। प्रदेश को वर्तमान बजट में भी कुछ नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर सिर्फ नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर ही टिप्पणी करते हैं। उनकी निगरानी रखने का काम करते हैं।
वहीं, भाजपा मंडल सुजानपुर के कार्यालय में लगे पोस्टर विवाद पर उन्होंने बताया कि यह भारतीय जनता पार्टी का अंदरुनी मामला है, लेकिन जो हो रहा है वह गलत हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए नेताओं की आदत बन गई है कि जिन लोगों की अंगुली पड़कर आगे बढ़े, उन्हीं की अनदेखी बाद में करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें