फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बीडीसी अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव में देरी पर भाजपा ने जताया रोष

Fri, 14 Aug 2026 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। विकास खंड नादौन में पंचायत समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में लगातार हो रही देरी को लेकर भाजपा ने रोष व्यक्त किया है। वीरवार को पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री की मौजूदगी में एसडीएम नादौन के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजकर जल्द चुनाव करवाने की मांग की।
विज्ञापन

अग्निहोत्री ने चेतावनी दी कि चुनाव जल्द नहीं करवाए गए तो क्षेत्र की जनता और भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। अग्निहोत्री ने कहा कि चुनाव परिणाम घोषित होने के करीब ढाई माह बाद भी नादौन में बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव नहीं करवाया गया है।
इससे पंचायती राज संस्थाओं के माध्यम से होने वाले विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और समिति की बैठकें भी नहीं हो पा रही हैं। उन्होंने सरकार पर विकास को लेकर स्पष्ट नीति नहीं होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जोलसप्पड़ में हमीरपुर मेडिकल कॉलेज का भवन और आवश्यक आधारभूत ढांचा तैयार होने के बावजूद इसे अभी तक जनता के लिए शुरू नहीं किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार राजनीतिक लाभ के चलते इसका शुभारंभ नहीं कर रही है।
भाजपा नेत्री वंदना योगी ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश के संतुलित विकास को प्राथमिकता दी, जबकि कांग्रेस सरकार चुनाव के दौरान किए गए कई वादों को पूरा नहीं कर पाई है।
कर्मचारी, युवा, किसान और महिलाएं सरकार की नीतियों से निराश है।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पठानिया, जगदीप शर्मा, पवन शर्मा, तरुण कपिल, योगराज, मोहनी, केशव गोस्वामी, अतुल गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें