फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर-नादौन रूट पर शाम सात बजे के बाद बस सुविधा की दरकार

Fri, 14 Aug 2026 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। सुजानपुर से नादौन रूट पर शाम 7 बजे के बाद बस सुविधा नहीं होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। देर शाम नादौन जाने वाले यात्रियों को टैक्सियों या निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पहले इस रूट पर शाम 7:30 और 8:30 बजे बस सुविधा थी। बैजनाथ डिपो की 7:30 बजे वाली बस पिछले करीब सात माह से बंद है। वहीं, रात 8:30 बजे बैजनाथ से नोएडा वाया सुजानपुर-नादौन चलने वाली बस का रूट बदलकर वाया हमीरपुर कर दिया गया है।
इससे यात्रियों को अतिरिक्त समय और किराया खर्च करना पड़ रहा है। नौकरी, कारोबार और अन्य कार्यों से देर शाम लौटने वाले लोगों ने परिवहन निगम से बंद बस सेवा दोबारा शुरू करने और बैजनाथ-नोएडा बस को पुराने रूट वाया सुजानपुर-नादौन से चलाने की मांग की है।
विज्ञापन

कोट

रूट पर बस सुविधा शुरू करने के लिए कोई भी डिमांड नहीं आई है। रूट में बदलाव यात्रियों की कमी के चलते किया गया है। -राहुल कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी हमीरपुर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें