फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में बायोमिट्रिक हाजिरी बंद, मनमर्जी से आते हैं कर्मचारी

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की मेडिसिन ओपीडी के बहर लगी मरीजों की भीड़। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में हाजिरी के लिए लगी बायोमीट्रिक मशीनें बंद पड़ी हैं। अस्पताल में अभी भी ऑफलाइन ही हाजिरी लग रही है। हालांकि सरकार ने अब कोरोना मामलों में कमी के चलते बायोमीट्रिक मशीनों से हाजिरी लगाने के निर्देश दे दिए हैं। साथ ही बायोमीट्रिक मशीनों का प्रयोग करने के आदेश भी जारी कर दिए हैं, लेकिन मेडिकल कॉलेज में इन निर्देशों का पालन नहीं हो रहा है और बायोमीट्रिक हाजिरी के बजाय ऑफलाइन ही हाजिरी लग रही है। इससे एक तो कर्मचारी मनमर्जी से अस्पताल पहुंच रहे है,ं दूसरा मरीजों के उपचार और अन्य दस्तावेजों संबंधी कार्यों में देरी हो रही है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में करीब तीन साल पूर्व बायोमीट्रिक मशीनों से हाजिरी लगना शुरू हुई थी। इसके बाद कोरोना महामारी के चलते हर जगह बायोमीट्रिक मशीनें बंद कर दी गईं, लेेकिन अब सरकार ने बायोमीट्रिक हाजिरी फिर शुरू तो कर दी है, लेकिन मेडिकल कॉलेज में ऑफलाइन ही हाजिरी कर्मचारियों की लग रही है। इससे अस्पताल स्टाफ के कई सदस्य समय पर नहीं पहुंचते हैं और अस्पताल का कार्य प्रभावित होता है। मनमर्जी के समय पर ड्यूटी पर आने वाले कर्मचारियों के कारण अस्पताल के मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ती है। इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चौहान ने कहा कि जल्द ही बायोमीट्रिक हाजिरी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें