फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Jayanti: बिंदल बोले- बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान से रखी आधुनिक भारत की मजबूत नींव

Mon, 13 Apr 2026 11:35 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर कहा कि  बाबा साहब ने समाज में व्याप्त कुरीतियों पर प्रहार करते हुए एक ऐसे संविधान का निर्माण किया, जिसने आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
डॉक्टर राजीव बिंदल। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर का योगदान भारतीय समाज और राष्ट्र निर्माण में अविस्मरणीय एवं अतुलनीय है।

विज्ञापन


डॉ. बिंदल ने कहा कि बाबा साहब ने समाज में व्याप्त कुरीतियों पर प्रहार करते हुए एक ऐसे संविधान का निर्माण किया, जिसने आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी। उन्होंने शिक्षित बनो, संगठित हो और राष्ट्रहित में कार्य करो का जो संदेश दिया, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए 'राष्ट्र प्रथम' के संदेश में भी बाबा साहब के विचारों की स्पष्ट झलक दिखाई देती है।

'बाबा साहब को भारत रत्न का सम्मान भी काफी देर से मिला'
उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि स्वतंत्रता के बाद तत्कालीन कांग्रेस सरकारों ने बाबा साहब को वह सम्मान नहीं दिया जिसके वे हकदार थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने उनके खिलाफ चुनावों में प्रचार किया और उन्हें संसद से दूर रखने का प्रयास किया। यहां तक कि उन्हें नेहरू मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना पड़ा। डॉ. बिंदल ने कहा कि बाबा साहब को भारत रत्न का सम्मान भी काफी देर से मिला, जिसे अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के प्रयासों से सुनिश्चित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. बिंदल ने कहा कि 1975 में आपातकाल लगाकर इंदिरा गांधी ने संविधान की मूल भावना को आघात पहुंचाया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब समान नागरिक संहिता के प्रबल समर्थक थे, लेकिन कांग्रेस की तुष्टीकरण की नीति के कारण इसे लागू नहीं किया जा सका। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंचतीर्थों का निर्माण कर बाबा साहब को वास्तविक सम्मान दिया है। उन्होंने आह्वान किया कि समाज बाबा साहब के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समानता, एकता और राष्ट्रहित के मार्ग पर आगे बढ़े।

अंत में डॉ. बिंदल ने कहा कि आज के दिन हम सभी बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को कोटि-कोटि नमन करते हैं और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें