सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना, चोर अभी पुलिस के हाथों से दूर
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत चोर दिनदहाड़े बाजार में खड़ी बाइक चोरी करके ले गया। बाइक चोरी की यह घटना बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मौके पर चोरी की घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला लेकिन पुलिस को अभी तक चोरी करने वाले का पता नहीं लगा है। बाइक के मालिक ने कहा कि जब वह नादौन बस अड्डे के नजदीक बनी एक मार्केट में सामान लेने गया था। कुछ ही समय बाद लौटा तो पाया कि उसकी बाइक पार्किंग में नहीं है।
यह जानकारी पहले उसने दुकानदारों को दी तथा बाइक को ढूंढना शुरू कर दिया लेकिन बाइक कहीं भी नजर नहीं आई। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। पुलिस को अभी तक चोरी करने वाले का पता नहीं लगा पाया है। इस तरह दिनदहाड़े बाजार में खड़ी बाइक का चोरी होना लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। थाना प्रभारी बीआर शर्मा ने कहा कि पुलिस को इस मामले में शिकायत प्राप्त हुई है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।