फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक-स्कूटी की टक्कर में एक की मौत

Mon, 04 Apr 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
बाइक सवार की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस थाना सदर के अंतर्गत दैण के पास बाइक और स्कूटी की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई। हादसा बाइक और स्कूटी सवार दोनों की लापरवाही और तेज गति में दोपहिया वाहन दौड़ाने के कारण हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सोहन लाल पुत्र श्यामा राम निवासी पूंदड़ डाकघर दैण ने शिकायत दर्ज करवाई है कि रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे वह अपने कमरे में था। इस दौरान उसे सड़क पर वाहनों के टकराने की आवाज सुनाई दी। जब वह कमरे से निकल कर बाहर सड़क पर गया तो एक स्कूटी और बाइक की टक्कर हो गई थी।

बाइक सवार ज्योति कुमार घुमारवीं से भोटा की तरफ जा रहा था जबकि स्कूटी सवार योगेश कुमार भोटा से घुमारवीं की तरफ जा रहा था। हादसे में बाइक के पीछे बैठे विशनदास पुत्र मुंशी राम निवासी दधोल कलां तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

एएसपी डॉ. शिव कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्जकर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें