फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सलासी पुल के पास ट्रक के पीछे टकराई बाइक, सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत सलासी पुल के पास एक बाइक सवार सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। हरदेव सिंह पुत्र विशंभर दास गांव नालटा सरसेड़ा डाकघर हरि वाहिना जिला मंडी ने बताया कि वह ट्रक में बजरी भरकर नादौन से सरकाघाट जा रहा थे। जब हमीरपुर के पास सलासी पुल से आगे हमीरपुर वाली चढ़ाई पर ट्रक लेकर चढ़ रहे थे तो वाहन के पीछे से जोर की आवाज आई।
विज्ञापन

ट्रक चढ़ाई के बीच अपनी साइड को रोका और उतरकर देखा तो एक बुलेट बाइक सड़क पर गिरी पड़ी थी। हादसे में हैपी सिंह पुत्र मलकीयत चंद वार्ड नंबर एक कृष्णानगर जिला हमीरपुर घायल हो गया। व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक पदम चंद ने कहा कि मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें