फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: चुनाव के एक दिन पहले पोलिंग स्टेशन के लिए रवाना होंगी पार्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे दिन भोरंज में दो सत्रों में 100-100 कर्मियों ने लिया चुनावी प्रक्रिया का प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव की चुनावी रिहर्सल के दौरान दूसरे दिन कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में एसडीएम भोरंज संजय स्वरूप ने कहा कि हमीरपुर जिले से चुनाव के लिए पार्टियां 31 मई को पोलिंग स्टेशनों के लिए रवाना होंगी तथा इसी दिन पोलिंग पार्टियां बूथ सेटअप करके पहली जून को चुनाव करवाएंगी। इससे पहले हुए चुनावों में पोलिंग पार्टियां दो दिन पहले ही पोलिंग स्टेशन के लिए रवाना होती थी। इस नई व्यवस्था से चुनावी प्रकिया में लगे कर्मचारियों को पोलिंग स्टेशन पर दो दिन रहने की समस्या से छुटकारा मिलेगा। इस दौरान मास्टर प्रशिक्षकों ने कर्मचारियों को पैक्ट बनाने के लिए विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा मॉक पोल, ईवीएम, वीवीपैट मशीन संचालन के साथ मतदान प्रकिया के दौरान अपनाई जाने वाली विभिन्न गतिविधियों से प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान इलेक्शन कानूनगो टि्वंकल ठाकुर, तहसीलदार बालकृष्ण, नायब तहसीलदार पृथी चंद, बीडीओ कुलवंत सिंह, डॉ. ओंकार सिंह भाटिया, विजय कुमार व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें