फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एक सप्ताह में नए भवन में शिफ्ट होगा भोरंज अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल भवन का निर्माण कार्य पूरा, मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

अब अस्पताल में फर्नीचर सहित वार्डों की होगी व्यवस्था
एक माह बाद नए भवन में पूरी तरह शिफ्ट होगा सिविल अस्पताल
संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज (हमीरपुर)। लोकार्पण के सात माह बाद सिविल अस्पताल भोरंज को नया भवन नसीब होगा। अस्पताल के पुराने भवन में तंगहाली में चल रही ओपीडी को अस्पताल प्रशासन ने शिफ्ट करने का कार्य शुरू कर दिया है। एक सप्ताह के भीतर अस्पताल के नए भवन में सुचारु रूप से ओपीडी चलेगी। इससे मरीजों को उपचार करवाने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। मरीजों को अस्पताल में 24 घंटे 50 बिस्तरों की आधुनिक सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने जनवरी में भोरंज दौरे के दौरान अस्पताल के नए भवन का शिलान्यास किया था। निमार्ण कार्य में कुछेक बाधाओं को अब पूरा कर लिया गया है। शीघ्र ही अस्पताल नए और आधुनिक भवन में स्थापित होगा। पुराने भवन में मरीजों के लिए 19 बिस्तरों की ही सुविधा थी। इससे मरीजों को आपात स्थिति में उपचार करवाने के लिए अन्य अस्पतालों में भटकना पड़ता था। ऐसे में लोगों की मांग पर स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को अपग्रेड कर 50 बिस्तरों का कर दिया है। अब शीघ्र ही भोरंज के लोगों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त अस्पताल की सुविधा मिलेगी। प्रथम चरण में नए भवन में ओपीडी, इसके उपरांत पहले मेल वार्ड और धीरे-धीरे अन्य विभागों को नए भवन में शिफ्ट किया जाएगा। इस बारे में बीएमओ भोरंज डॉक्टर ललित कालिया ने कहा कि नए भवन में कुछ कमियां रह गईं थीं। इनमें से अधिकतर पूरी हो गई हैं। अब फर्नीचर इत्यादि आना है लेकिन अगले सप्ताह में मेल वार्ड नए भवन में शिफ्ट करने की तैयारी है और धीरे-धीरे अन्य विभाग भी नए भवन में शिफ्ट किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें