फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज के बीडीओ कुलवंत बने एचएएस अधिकारी

Wed, 05 Aug 2026 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। प्रदेश सरकार ने भोरंज के खंड विकास अधिकारी कुलवंत सिंह को पदोन्नत कर हिमाचल प्रशासनिक सेवा (एचएएस) कैडर में शामिल किया है। विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिश और हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के परामर्श के बाद कार्मिक विभाग ने उनकी पदोन्नति की अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन

भोरंज में बीडीओ के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान कुलवंत सिंह ने पंचायतों के समग्र विकास, ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को प्राथमिकता दी। कुलवंत सिंह मूल रूप से जिला कांगड़ा के निवासी हैं।
उनके एचएएस अधिकारी बनने पर खंड विकास कार्यालय भोरंज के कर्मचारियों, पंचायत प्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें