राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेड़ी में ओल्ड स्टूडेंट की बैठक में स्थानीय लोग। स्रत्रोत : संस
जाहू (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेड़ी में सोमवार को पुराने विद्यार्थियों की बैठक प्रधानाचार्य डॉ. राजगीर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन भरेड़ी का गठन किया गया।
सर्वसम्मति से जगदेव सिंह कंवर को अध्यक्ष, एमए शर्मा को सचिव, अनूप शर्मा कोषाध्यक्ष, और कर्नल विनय मैहर व कुलवंत राय को संरक्षक चुना गया। बैठक में करीब 20 सदस्यों ने भाग लिया। प्रधानाचार्य डॉ. राजगीर ने बैठक में बताया कि भरेड़ी स्कूल को पीएम श्री नाम मिलने से 1 करोड़ 80 लाख रुपये की राशि विकास कार्यों के लिए स्वीकृत हुई है, जिससे स्कूल में बच्चों को आधुनिक शिक्षा और विकास को प्राथमिकता मिलेगी।
इस दौरान, प्रयास संस्था के सदस्यों ने गरीब बच्चों की फीस के लिए अपनी राय भी दी। कर्नल विनय मैहर ने वार्षिक 20,000 रुपये की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि फाइनल एग्जाम में मेधावी बच्चों में से प्रथम स्थान वाले को 5,000 रुपये, दूसरे स्थान पर 3,000 रुपये और तीसरे स्थान पर 2,000 रुपये पुरस्कार राशि के रूप में दी जाएगी।